Site icon Samagra Bharat News website

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की पहली सूची

समग्र समाचार सेवा
पटना, 14 अक्टूबर: बीजेपी के 71 सीटों में 9 महिलाओं को, उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा और सम्राट चौधरी को पूर्ववत् सीटें । तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी टिकट

सर्वाधिक चर्चा का विषय सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का पटना साहिब से टिकट कटना है। उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट रीगा से और औराई से रामसूरत राय का टिकट भी कट गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से उम्मीदवार घोषित किया गया है। जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की बीजेपी में वापसी हुई और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट दिया गया।

बीजेपी ने खजौली से अरुण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पहले उपेंद्र कुशवाहा के जाने की चर्चा थी।

नंद किशोर यादव ने टिकट कटने पर कहा, “मैं बीजेपी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं इसके लिए आभारी हूं। नई पीढ़ी का स्वागत है। पटना साहिब के लोगों ने मुझे लगातार सात बार विजयी बनाया, उनका स्नेह मैं कभी नहीं भूल सकता।”

Exit mobile version