Site icon Samagra Bharat News website

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं, “महिलाएं बनेंगी भारत की आर्थिक ताकत”

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, 14 अक्टूबर: नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को उद्यमियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब राज्य में कारोबार शुरू करने या बढ़ाने के इच्छुक उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “जब आधी आबादी घरों में सिमटी रहेगी, तो देश प्रगति कैसे करेगा?”

सीएम ने बताया कि पिछली सरकारों ने देश की बड़ी आबादी को बोझ समझा, जबकि सशक्त महिलाएं देश की सबसे बड़ी ताकत बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह समय महिला सशक्तिकरण का स्वर्ण युग है और दिल्ली सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि नई योजना के तहत महिला उद्यमियों को न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी, बल्कि प्रशिक्षण और मेंटरशिप का सहयोग भी मिलेगा, ताकि वे अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदल सकें।

Exit mobile version