Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र: गढ़चिरोली में 61 वरिष्ठ नक्सली कैडर ने किया आत्मसमर्पण, सीएम फडनवीस ने किया स्वागत

समग्र समाचार सेवा
गढ़चिरोली, महाराष्ट्र | 15 अक्टूबर:गढ़चिरोली में आज 61 वरिष्ठ नक्सली कैडरों ने पुलिस और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलीयों में सेंट्रल नक्सल कमेटी के पोलिट ब्यूरो सदस्य मल्लुजोल्ला वेंुगोपाल राव उर्फ भूपति भी शामिल हैं।

ये कैडर डिवीजनल कमेटी, एरिया कमेटी और दलम जैसे वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थे। सभी नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए और मुख्यमंत्री फडनवीस ने उन्हें मुख्यधारा में स्वागत करते हुए भारतीय संविधान की प्रति भेंट की।

सीएम फडनवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र में नक्सलवादी आंदोलन में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक चरण में है।

मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए रोजगार और पुनर्वास पैकेज देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि लगातार वरिष्ठ कैडरों के आत्मसमर्पण के कारण उत्तर गढ़चिरोली पहले ही नक्सल-मुक्त हो चुका है और अब केवल कुछ सक्रिय सदस्य शेष हैं।

सीएम ने गढ़चिरोली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की नक्सल विरोधी अभियानों में सफलता पर भी बधाई दी और गढ़चिरोली पुलिस के लिए 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार की घोषणा की

Exit mobile version