Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव की तीसरी लिस्ट जारी की, राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ सतीश यादव

समग्र समाचार सेवा
पटना, 16 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार को अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में कुल 18 नाम शामिल हैं। खासकर राघोपुर सीट पर सतीश यादव को टिकट दिया गया है, जो तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने बगहा, नौतन, गोह समेत अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। गोह से रणविजय सिंह को टिकट मिला है, जो पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़े हुए थे। अब तक बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

गुरुवार को NDA के बड़े नेता नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। मुंगेर की तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, समस्तीपुर की सरायरंजन सीट पर जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी और पटना की दानापुर सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव नामांकन करेंगे। इस दौरान यूपी और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी विभिन्न सीटों पर मौजूद रहेंगे।

बीजेपी तीसरी लिस्ट – सीट और उम्मीदवारों की सूची:

सीट उम्मीदवार
रामनगर नंद किशोर राम
नरकटियागंज संजय पांडे
नौतन नारायण प्रसाद
बगहा राम सिंह
लौरिया विनय बिहारी
चनपटिया उमाकांत सिंह
हरसिद्धि कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन बीणा देवी
बायसी विनोद यादव
राघोपुर सतीष कुमार यादव
बिहपुर कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती मुरारी पासवान
रामगढ़ अशोक कुमार सिंह
मोहनिया संगीता कुमारी
भभुआ भरत विंद
गोह रणविजय सिंह

 

Exit mobile version