Site icon Samagra Bharat News website

ऋषभ पंत बने इंडिया-ए कप्तान, शुभमन गिल टीम से बाहर

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु, 21 अक्टूबर:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। सीनियर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इस 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

ऋषभ पंत लंबे समय से चोटिल थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड दौरे में चोटिल होने के बाद पंत एशिया कप 2025 में नहीं खेल सके थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर इंडिया-ए के साथ मैदान में वापसी करेंगे।

इंडिया-ए टीम का मैच शेड्यूल:

पहला चार दिवसीय मैच: 30 अक्टूबर – 2 नवंबर

दूसरा चार दिवसीय मैच: 6 नवंबर – 9 नवंबर

केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दूसरे मैच में टीम से जुड़ेंगे। युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को भी टीम में शामिल किया गया है।

पहला चार दिवसीय मैच (इंडिया-ए टीम):
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन।

दूसरा चार दिवसीय मैच (इंडिया-ए टीम):
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Exit mobile version