Site icon Samagra Bharat News website

अररिया में महिला का आरोप: अगवा कर महीनों तक बंधक, धर्म बदलने का दबाव

समग्र समाचार सेवा
अररिया (बिहार), 29 नवंबर: बिहार के अररिया जिले से जबरन धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नरपतगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कार से अगवा कर दिल्ली और बिहार के कई इलाकों—भीमपुर, वीरपुर और सहरसा—में महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया।

पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। महिला के मुताबिक उसे गाय का मांस खिलाया गया, कलमा और नमाज़ पढ़ने के लिए दबाव बनाया गया और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने मो. आलम समेत आठ लोगों पर बंधक बनाकर रखने, प्रताड़ित करने, गहने छीनने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। कई महीनों बाद मौका मिलने पर वह भागकर अपने पति के पास अररिया पहुंची और सीधे कोर्ट में परिवाद दायर किया।

सुनवाई के दौरान, पीड़िता के अधिवक्ता के. एन. विश्वास ने अदालत को घटनाक्रम बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।

Exit mobile version