Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस के एआई वीडियो पर बवाल, पीएम मोदी को चायवाला दिखाने पर बीजेपी भड़की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 दिसंबर: कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला बताते हुए एक मजाकिया एआई वीडियो शेयर किए जाने पर सियासी तूफ़ान खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

क्या है मामला?

कांग्रेसी नेता रागिनी नायक ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक एआई वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को हाथ में केतली और चाय का कप लेकर दिखाया गया है। यह दृश्य किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसा है। वीडियो शेयर करते हुए रागिनी नायक ने कैप्शन लिखा, अब ई कौन किया बे?

वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई।

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री का अपमान बताया और कांग्रेस को निशाने पर लिया।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने एक्स पोस्ट में लिखा:

कांग्रेस का यह ट्वीट उसकी विकृत मानसिकता को दिखाता है

यह 140 करोड़ मेहनती भारतीयों का अपमान है

बीजेपी का कहना है कि पीएम मोदी को नीचा दिखाने की कोशिशें कांग्रेस की हताशा का संकेत हैं और देश इसकी कड़ी प्रतिक्रिया देगा।

Exit mobile version