Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी और राजनाथ के साथ नजर आईं प्रियंका गांधी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 19 दिसंबर: संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गरमा-गरम बहस और विरोध के बीच आज दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में आयोजित पारंपरिक बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।

वायनाड से पहली बार सांसद बनी प्रियंका गांधी के अलावा सपा से धर्मेंद्र यादव, एनसीपी शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले और डी राजा भी बैठक में मौजूद थे। खास बात यह रही कि राहुल गांधी मॉनसून सत्र के समापन में आयोजित इसी तरह की बैठक में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन प्रियंका गांधी इस बार मौजूद रहीं।

प्रियंका गांधी को राजनाथ सिंह के बगल की सीट दी गई थी, जहां उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ चाय का आनंद लिया। बैठक में विपक्ष के कई नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने चाय पार्टी का बहिष्कार किया था

इसके अलावा गुरुवार को जब प्रियंका गांधी ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय न मिलने की शिकायत की, तो गडकरी ने उन्हें कार्यालय में आमंत्रित किया और स्वादिष्ट भोजन भी परोसा।

राजनीति में विरोध-प्रदर्शन आम बात है, लेकिन ऐसी पारंपरिक बैठकें लोकतंत्र की परंपरा और सभ्यता को दर्शाती हैं। सत्ता और विपक्ष के नेताओं का एकत्र होना परंपरा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

Exit mobile version