Site icon Samagra Bharat News website

बीसीसीआई के फैसले से तिलमिलाया बांग्लादेश, आईपीएल के प्रसारण पर लगाई रोक

समग्र समाचार सेवा
ढाका/नई दिल्ली | 5 जनवरी:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक फैसले के बाद भारत-बांग्लादेश क्रिकेट रिश्तों में तनाव और गहरा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगाने का एलान कर दिया है।

आईपीएल प्रसारण पर रोक का फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने IPL को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए देश में इसके सभी मैचों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड का मानना है कि भारतीय बोर्ड के कदम से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ भेदभाव हुआ है।

आईसीसी से वेन्यू बदलने की मांग

इससे पहले बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के अपने सभी मैच भारत के बाहर किसी अन्य देश में कराने का अनुरोध किया था। बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत में खेलना खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है।

केकेआर से क्यों हटाए गए मुस्तफिजुर

भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़े तनाव के बीच बीसीसीआई के निर्देशों पर आईपीएलफ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए रिलीज कर दिया। इस फैसले ने बांग्लादेश क्रिकेट जगत में नाराज़गी को और हवा दी।

नीलामी में 9.20 करोड़ में खरीदे गए थे

गौरतलब है कि पिछले महीने हुई खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। चेन्नई और दिल्ली के साथ कड़ी बोली के बाद केकेआर ने इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया था।

इमरजेंसी मीटिंग में लिए गए फैसले

मुस्तफिजुर के आईपीएल से बाहर होने के बाद बीसीबी ने पहले ऑनलाइन बैठक की और फिर रविवार को एक आपातकालीन बोर्ड बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। आईपीएल प्रसारण पर बैन का फैसला इसी बैठक का नतीजा माना जा रहा है।

Exit mobile version