Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में डॉ. मुरली मनोहर जोशी को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली| 07 जनवरी: दिल्ली में माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के निवास पर पहुँंचकर उनके 92वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने डॉ. जोशी का आशीर्वाद लिया और उनसे मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

मंत्री श्री पटेल ने डॉ. जोशी को नमन करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी न केवल भारतीय राजनीति के वरिष्ठ स्तंभ हैं, बल्कि उनका वैचारिक योगदान आज भी उतना ही
प्रासंगिक और मार्गदर्शक है जितना पहले था।

उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी का लंबा सार्वजनिक जीवन निरंतर सक्रियता, राष्ट्रनिष्ठा और बौद्धिक चेतना से परिपूर्ण रहा है। उनके विचार और अनुभव आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

मंत्री श्री पटेल ने यह भी कहा कि जब भी कार्यकर्ताओं के समक्ष वैचारिक या संगठनात्मक प्रश्न खड़े होते हैं, उनके समाधान के लिए डॉ. जोशी का मार्गदर्शन एक प्रकाश-स्तंभ की तरह सामने आता है।

अंत में मंत्री ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें डॉ. मुरली मनोहर जोशी के 92वें जन्मदिन के पावन अवसर पर उनसे भेंट कर प्रणाम करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला।

Exit mobile version