Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार, बेटे पार्थ और जय पवार ने दी मुखाग्नि

समग्र समाचार सेवा
बारामती (महाराष्ट्र), 29 जनवरी: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक क्षेत्र बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनके पुत्र पार्थ पवार और जय पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में किया गया, जहाँ शोक संतप्त जनसमूह उमड़ पड़ा।

राजनीतिक और सामाजिक जगत की मौजूदगी

अंतिम संस्कार में केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी अजित पवार को अंतिम विदाई दी, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल देखा गया।

परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि

अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्यों की आंखें नम रहीं और पूरे वातावरण में गहरा दुख व्याप्त रहा।

नेताओं ने जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अभिनेता रितेश देशमुख सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अजित पवार के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

Exit mobile version