Site icon Samagra Bharat News website

भोपाल: अवैध धर्मांतरण और शोषण रैकेट का भंडाफोड़, दो बहनें गिरफ्तार

भोपाल में अवैध धर्मांतरण और यौन शोषण रैकेट का खुलासा, दो बहनें गिरफ्तार, कई आरोपी फरार, जाँच जारी।

समग्र समाचार सेवा
भोपाल,मध्य प्रदेश 26 फरवरी  : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  में पुलिस ने अवैध धर्मांतरण और यौन शोषण के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थीं।

जांच में सामने आया है कि पीड़िताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था और बाद में उनका यौन शोषण किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में चंदन यादव नामक एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है, जबकि तीन मुख्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय संगठनों, जिनमें विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल  शामिल हैं, ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग  की।

पीड़ित लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें नशीले पदार्थ देकर, ब्लैकमेल कर और मानसिक दबाव बनाकर इस नेटवर्क में फंसाया गया। पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना ने शहर में जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Exit mobile version