Site icon Samagra Bharat News website

एक और लव जिहाद : महाकुंभ वाली मोनालिसा मुसलमान से शादी

एक और लव जिहाद : महाकुंभ वाली मोनालिसा मुसलमान से शादी

पूनम शर्मा
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार कारण उनका निजी जीवन है। खबरों के अनुसार मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने साथी फारमान खान से विवाह कर लिया है। परिवार के विरोध के चलते उन्होंने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की भी माँग  की थी।

मोनालिसा भोसले उस समय सुर्खियों में आई थीं जब महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष और पूजा की माला बेचते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। उनकी मुस्कान और सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से भी कुछ प्रस्ताव मिलने लगे।

इसी बीच मोनालिसा केरल पहुंचीं, जहाँ  वे कथित तौर पर एक मलयालम फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं। वहीं उनकी मुलाकात फारमान खान से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया जाता है कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया।

आज इस युग में जब सभी को सबकुछ पता है और यह भी पता है की हिन्दू लड़कियों को किस प्रकार लव जिहाद में फँसाया जाता है इस कारण परिवार जोकि जागरूक है परंतु इसके विपरीत परिवार के विरोध के कारण मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा की मांग की। पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और कानून के तहत उसे अपने जीवनसाथी का चयन करने का अधिकार है। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। यह मूर्खता बहुत सी लड़कियों ने की और कर रही हैं सुनिधि चौहान भी उनमें  से एक हैं । यह एक अलग बात है कि बाद में उनका विच्छेद हो गया था ।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। वहीं केरल में कुछ स्थानीय संगठनों और नेताओं की मौजूदगी की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

हालांकि इस पूरे प्रकरण को लेकर कई तरह की अफवाहें और दावे भी सामने आए हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि उनका प्राथमिक उद्देश्य दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

फिलहाल मोनालिसा और फारमान खान की शादी को लेकर चर्चा जारी है और यह मामला सोशल मीडिया से लेकर विभिन्न समाचार मंचों पर बहस का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version