Site icon Samagra Bharat News website

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुवा चुनाव

Oplus_131072

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २९ अप्रैल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण जो 142 सीटों पर हो रहा था वहीं अगर कुछ छुटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। यह चरण राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इसमें कई संवेदनशील और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता साफ दिखाई दे रहीं है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण के 142 सीटों पर 90 % वोटिंग हुई

चुनाव में NIA, CAPF, CRPF की तैनाती
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

पिछले चुनाव में बंगाल पुलिस पर आरोप लगते रहें हैं । कि बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस(TMC) के दबाव में काम करती है। लेकिन 2026 विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव आयोग ने NIA, CAPF, CRPF की तैनाती की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि अपील कि।

जीत के लिए BJP ने लगाया जोर

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , BJP पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अदित्यनाथ योगी ने कई जनसभाएं और रैली को संबोधित किया ।

TMC पर लगा EVM में गडबड़ी का आरोप
बंगाल के परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला। परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं । इन पर वोटरों को धमकाने का भी आरोप लग चुका है।

भारतीय राजनीतिज्ञ अमित मालवीय द्वारा जारी किए गए वीडियो को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते

Exit mobile version