Site icon Samagra Bharat News website

प.बंगाल में एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद राजनीतिक महौल गर्म

The State Election Commission, West Bengal rescheduled the West Bengal municipal elections, which were scheduled from January

समग्र समाचार सेवा

पश्चिम बंगाल, १ मई: प.बंगाल विधानसभा चुनाव समाप्त होने और एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद बंगाल में राजनीतिक महौल गर्म होता नजर आ रहा है।चुनाव के नतीजे आने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC)ने प्रर्दशन करना शुरु कर दिया

टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष का आरोप निराधार

टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं शशि पांजा और कुणाल घोष ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रांग रूम के सामने धरने पर बैठ गए हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पार्टी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में मतपेटियों को खोलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जांच के बाद आरोप निराधार पाया गया।

स्ट्रॉन्गरूम के बाहर ममता बनर्जी का हाई वोल्टेज ड्रामा चला

वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी भी स्ट्रॉन्गरूम के बाहर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शाखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर ममता बनर्जी ने पहुंचते ही यहां पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

प.बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 92.47% मतदान दर्ज किया गया वहीं पहले चरण में 93.19%मतदान हुआ था। मतदान के दूसरे चरण के दौरान मतदान केंद्रों से 77 शिकायतें दर्ज कराई गई थी जिसमें से अभी तक जांच के दौरान 23 शिकायतों की सही पुष्टि पाई गई।

TMC पर लगा EVM में गडबड़ी का आरोप
बंगाल के फाल्टा सीट पर EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला।

BJP के निशान पर चिपकाई गई टेप

अमित मालवीय ने परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ से एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि EVM मे छेडछाड कर BJP के निशान पर टेप चिपकाई गई है।

भारतीय राजनीतिज्ञ अमित मालवीय द्वारा जारी किए गए वीडियो को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए कहा इस वीडियो की जांच कि जाएगी।अगर वीडियो सही पाई गई तो इस सीट पर वोट दोबारा पड़ेगें ।

जहांगीर खान पर EVM मे छेडछाड का आरोप

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं वही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देवांशू पांडा हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पर पहले भी वोटरों को धमकाने का आरोप लग चुका है।उस पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा के काफिले पर पत्थर चलवाने का आरोप लगा था।

दोबारा होना चाहिए चुनाव सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा सीट पर EVM में गडबड़ी पाई गई जहां BJP के निशान पर टेप लगा मिला।इस अपनी प्रतिक्रया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये यहां कि पुरानी पर्था है इस सीट पर चुनाव दोबारा होना चाहिए ।

फाल्टा पर TMC और BJP के बीच झड़प

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सर्मथक के बीच झड़प और तोड़फोड की गई ।TMC के कार्यकर्ताओं पर लगा तोड़फोड का आरोप।

भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी और दीदी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुभेंदु अधिकारी ने साल 2021 में हुए चुनाव में सीएम बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हरा दिया था। इस बार भी शुभेंदु अधिकारी दो सीट नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़

भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ है इसलिए यह सीट ममता के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।यह सीट उनकी राजनीतिक पहचान से जुड़ी हुई है। यहां से जीत हासिल करना उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन जाता है।इसलिए यह सिर्फ एक चुनावी क्षेत्र नहीं है। बल्कि यह उनके राजनीतिक सम्मान से जुड़ा है।

Exit mobile version