Site icon Samagra Bharat News website

जोरहाट में गौरव गोगोई की बड़ी हार, हितेंद्र नाथ गोस्वामी की जीत

Oplus_131072

समग्र समाचार सेवा
जोरहाट, 4 मई: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़ी राजनीतिक तस्वीर सामने आ रही है। विपक्ष के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में देखे जा रहे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई इस बार करारी हार की ओर बढ़ रहे हैं।

13 राउंड की मतगणना के अंत में गौरव गोगोई भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 19,626 वोटों के भारी अंतर से पीछे चल रहे हैं। अब तक हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 63,508 वोट मिले हैं, जबकि गौरव गोगोई के कुल वोट 43,882 हैं।ये परिणाम जोरहाट में भाजपा के मजबूत आधार और मतदाताओं के स्पष्ट जनमत को दर्शाते हैं।

शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखने वाले गोस्वामी अब जीत की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।दूसरी ओर, गौरव गोगोई का यह परिणाम कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किया गया था।हालांकि आखिरी राउंड का परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन वर्तमान रुझान जोरहाट में भाजपा की निश्चित जीत का संकेत दे रहे हैं।

Exit mobile version