Site icon Samagra Bharat News website

असम में 12 मई को होगा NDA सरकार का शपथ ग्रहण

समग्र समाचार सेवा
असम, 7 मई: असम में नवनिर्वाचित NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य भर में हलचल तेज हो गई है। 6 मई को असम सरकार के मुख्य सचिव रवि कोटा ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और समारोह की समग्र तैयारियों की समीक्षा की।

12 मई को पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, अतिथियों का स्वागत, प्रोटोकॉल का पालन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को पूर्ण तैयारी और आपसी तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इस आयोजन को देखते हुए गुवाहाटी में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू किए जाने की भी संभावना है।

Exit mobile version