Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई में तरबूज से फैली मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में जिंक फॉस्फाइड की पुष्टि

मुंबई में तरबूज से फैली मौत, फॉरेंसिक रिपोर्ट में जिंक फॉस्फाइड की पुष्टि

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 7 मई 2026: मुंबई के दक्षिणी इलाके पायधोनी में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मृतकों के शरीर और उनके द्वारा खाए गए तरबूज में जिंक फॉस्फाइड नामक खतरनाक जहर की मौजूदगी पाई गई है।

जिंक फॉस्फाइड: जानलेवा चूहे मार दवा

एफएसएल अधिकारियों के अनुसार, जिंक फॉस्फाइड एक बेहद जहरीला पदार्थ है, जिसका उपयोग आमतौर पर चूहे मारने के लिए किया जाता है। यह पाउडर के रूप में होता है और खेती या अनाज के भंडारण में भी इसका प्रयोग किया जाता है। माना जा रहा है कि किसी ने तरबूज को काटकर उस पर यह पाउडर छिड़क दिया, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू की

मुंबई पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद अब जांच को और तेज कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला आत्महत्या, हत्या या फिर खेत से ही तरबूज के जहर से दूषित होने का है। फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे आत्महत्या की संभावना मजबूत हो।

परिवार की मौत से इलाके में दहशत, जांच जारी

इस घटना के बाद पायधोनी इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस और एफएसएल अधिकारी मामले की हर बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

Exit mobile version