Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल: बंगाल विधानसभा भंग मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग; मुख्यमंत्री के पद पर अब नहीं रहीं ममता बनर्जी

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, 7 मई: पश्चिम बंगाल के गवर्नर आर.एन. रवि ने गुरुवार को राज्य की विधानसभा को आधिकारिक तौर पर भंग करने की घोषणा की। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2) के तहत जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से यह निर्णय लिया गया।
इस फैसले के साथ ही ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। राज्य में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच तीव्र राजनीतिक संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई थी।

ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मतदान प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) टेंपरिंग और वोट घोटाले के जरिए यह जीत हासिल की है।

इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और इस जीत को “अनैतिक” करार दिया। गवर्नर के इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति और अधिक गरमा गई है।

Exit mobile version