Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में नए मंत्रियों को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता, 10 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं— श्री दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री खुदीराम टुडू और श्री निशीथ प्रमाणिक को हार्दिक बधाई दी है

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और खुद को आम जनता की सेवा में समर्पित कर रखा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी निष्ठा और जनसंपर्क ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक मजबूत भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद, ये नेता पश्चिम बंगाल की विकास यात्रा को अधिक गतिशील और शक्तिशाली बनाएंगे। उन्होंने आशा जताई कि राज्य के विकास, जन कल्याण और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राज्य भर में राजनीतिक उत्साह बना हुआ है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई शीर्ष नेता भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version