Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय का वादा

समग्र समाचार सेवा
तमिलनाडु, 10 मई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और TVK पार्टी के प्रमुख विजय ने सरकार गठन के बाद जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वह जनता के पैसे का एक रुपया भी बर्बाद नहीं होने देंगे और वह स्वयं राजनीति में धन-संपत्ति कमाने के उद्देश्य से नहीं आए हैं।

विजय ने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं जनता से वादा करता हूँ कि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग कभी नहीं होगा। मैं राजनीति में पैसा कमाने के लिए नहीं आया हूँ और आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के भीतर किसी को भी भ्रष्ट तरीकों से पैसा कमाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से जनता की सरकार होगी और सबको साथ लेकर एक शक्तिशाली, उन्नत और समृद्ध तमिलनाडु का निर्माण किया जाएगा। उनके इस भाषण के बाद राज्य भर में समर्थकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Exit mobile version