Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री को ‘Guardian of the Blue Horizon’ सम्मान से किया सम्मानित

Oplus_131072

समग्र समाचार सेवा
असम, 29 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स द्वारा ‘Guardian of the Blue Horizon’ सम्मान से सम्मानित किए जाने पर देशभर में खुशी की लहर है। इस सम्मान को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया गया है।

जलवायु और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान
इस सम्मान के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने, पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि
यह सम्मान वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राजनयिक भूमिका को एक बार फिर रेखांकित करता है। साथ ही, यह उनके नाम पर पहले से जुड़े अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों और वैश्विक मान्यताओं की सूची में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में शामिल हो गया है।

Exit mobile version