Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु: कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, शराब दुकानों पर अवैध वसूली बंद

तमिलनाडु: कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, शराब दुकानों पर अवैध वसूली बंद

समग्र समाचार सेवा 

तमिलनाडु 8 जुलाई :तमिलनाडु सरकार ने सरकारी शराब दुकानों (तस्माक) के कर्मचारियों के वेतन में 25% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह कदम पिछले कई सालों से दुकानों पर चल रही प्रति बोतल ₹10 अवैध वसूली की प्रथा को खत्म करने के लिए उठाया गया है। सरकार ने कर्मचारियों को ESI लाभ देने और सख्त निगरानी का भी वादा किया है।

प्रोहिबिशन और एक्साइज मंत्री विग्नेश ने स्पष्ट किया कि यदि कोई कर्मचारी ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूलता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, शराब बार में 21 साल से कम उम्र के लोगों की एंट्री पर भी पाबंदी लागू होगी, नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

टीवीके सरकार ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान अवैध वसूली से मोटी रकम पार्टी फंड में जाती थी। मंत्री के मुताबिक, 2021-22 में करीब एक करोड़ बोतलें रोज़ाना बिकी थीं, जिससे हर दिन 10 करोड़ रुपये तक की अवैध वसूली होती थी।

सरकार का कहना है कि इस बदलाव से शराब की कीमतों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि कर्मचारियों की भलाई और ग्राहकों के हक की रक्षा होगी। विधानसभा में भी यह मुद्दा गर्माया, जहाँ मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भरोसा दिलाया

Exit mobile version