Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु :मुख्यमंत्री विजय ने पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का वादा पूरा किया

तमिलनाडु :मुख्यमंत्री विजय ने पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का वादा पूरा किया

 समग्र समाचार सेवा 

करूर,तमिलनाडु, 12 जुलाई:  तमिलनाडु के करूर में हाल की भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री विजय ने पीड़ित परिवारों को नौकरी देने का वादा पूरा किया। पत्र सौंपते वक्त वे भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और पुनर्वास देगी।

राहत कार्यों की निगरानी सीएम ने खुद की और प्रशासन को निर्देश दिया कि सहायता में कोई कमी न रहे। स्थानीय प्रशासन राहत सामग्री वितरण और पुनर्वास योजनाओं पर काम कर रहा है।

Exit mobile version