Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश :पशुपालन विभाग सीएम के पास लखन पटेल को आनंद विभाग

मध्य प्रदेश :पशुपालन विभाग सीएम के पास लखन पटेल को आनंद विभाग

समग्र समाचार सेवा
भोपाल | 15 जुलाई :
मध्यप्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस ले लिया है। अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन रहेगा। इसके साथ ही लखन पटेल को आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम यादव के पास गृह, सामान्य प्रशासन, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय, पशुपालन एवं डेयरी समेत अनेक विभागों का प्रभार है।

सरकार ने पशुपालन एवं डेयरी विकास को किसानों की आय बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गोशालाओं का विस्तार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सहकारी समितियों का विस्तार किया जा रहा है। लखन पटेल ने विभाग बदलने पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, उन्हें कारण की जानकारी नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभाग परिवर्तन की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक लखन पटेल दूसरी बार भाजपा विधायक बने हैं। वे पहले भारतीय स्टेट बैंक दमोह में कार्यरत थे, बाद में राजनीति में आए और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रहे। उनका कहना है कि संगठन और सरकार जो जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Exit mobile version