Site icon Samagra Bharat News website

UGC NET जून 2026 की उत्तर कुंजी जारी नहीं, 10 दिन से अभ्यर्थी इंतजार में

UGC NET जून 2026 की उत्तर कुंजी जारी नहीं, 10 दिन से अभ्यर्थी इंतजार में

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 15 जुलाई :
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, लेकिन अब तक आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी जारी नहीं की गई है।

सैकड़ों छात्र रोज़ाना NTA की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपडेट चेक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने पारदर्शिता और एक स्पष्ट रिलीज़ डेट की मांग उठाई है। उम्मीदवारों का कहना है कि उत्तर कुंजी में देरी से आगे की तैयारी और पीएचडी, सहायक प्रोफेसर की योजना प्रभावित हो रही है।

NTA के अनुसार, प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ प्रश्नपत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। किसी भी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति सवाल ₹200 शुल्क देना होगा। उत्तर कुंजी दो से तीन दिन के लिए उपलब्ध रहेगी।

UGC NET परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद और पीएचडी एडमिशन के लिए पात्रता निर्धारित करती है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नज़र रखें और नई जानकारी के लिए अपडेट पाते रहें।

Exit mobile version