Site icon Samagra Bharat News website

नागालैंड: चुमौकेदीमा IED विस्फोट मामले में पुलिस ने 50,000 रुपये इनाम की घोषणा

नागालैंड: चुमौकेदीमा IED विस्फोट मामले में पुलिस ने 50000 रुपये इनाम की घोषणा
  • चुमौकेदीमा IED विस्फोट में आरोपियों की सूचना पर 50,000 रुपये इनाम
  • सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय, गुमनाम जानकारी भी मान्य
  • घटना में असम राइफल्स हवलदार की मौत, कई जवान घायल
  • जांच का दायरा बढ़ा, तलाशी अभियान जारी
  • पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील की

समग्र समाचार सेवा
कोहिमा नागालैंड18 जुलाई
 :नागालैंड पुलिस ने चुमौकेदीमा जिले में 13 जुलाई को हुए IED विस्फोट के आरोपियों या उनसे जुड़े लोगों की सूचना देने पर 50,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इस विस्फोट में असम राइफल्स के एक हवलदार की मौत हो गई थी और कई अन्य जवान घायल हुए थे।

डिमापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी या उनसे जुड़े नेटवर्क, ठिकाने, हथियार, विस्फोटक, संचार उपकरण, वाहन या अन्य आपत्तिजनक सामग्री के बारे में सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और गुमनाम जानकारी भी स्वीकार की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि सूचना केवल तभी इनाम के योग्य मानी जाएगी जब वह जांच, सबूत की बरामदगी या आरोपियों की गिरफ्तारी में वास्तविक रूप से सहायक साबित हो। इसके लिए दो हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर (7085055003, 7085055011) भी जारी किए गए हैं।

चुमौकेदीमा के शोकुवी रोड पर हुए इस धमाके में असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन तलाशी और कांबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Exit mobile version