Site icon Samagra Bharat News website

स्पेन में VHP : पहली ऑफ़लाइन बैठक बार्सिलोना में सफलतापूर्वक संपन्न

स्पेन में VHP : पहली ऑफ़लाइन बैठक बार्सिलोना में सफलतापूर्वक संपन्न

समग्र समाचार सेवा,

बार्सिलोना,स्पेन  19 जुलाई :बार्सिलोना स्थित बॉलीवुड रेस्टोरेंट में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) स्पेन की प्रथम ऑफ़लाइन बैठक अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में स्पेन में हिन्दू धर्म की आधिकारिक मान्यता, भव्य हिन्दू मंदिर निर्माण, हिन्दू समाज के संगठन एवं जागरण, सामाजिक सहयोग और भविष्य की कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता श्री गोविन्द मोरवानी जी ने की। इस अवसर पर श्री जसविंदर कुमार (राजू) जी, नेपाल हिन्दू समाज के श्री टीकाराम शास्त्री जी, नेपाल हिन्दू समाज के प्रतिनिधिगण, तेलुगु एसोसिएशन के श्री पवन कुमार जी, आदरणीय श्री आलोक लाहड़ जी सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों और समाज के अनेक प्रतिष्ठित सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में सभी हिन्दू भाई-बहनों की भागीदारी, उत्साह और समाज के संगठन के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बना दिया।
विशेष रूप से बॉलीवुड रेस्टोरेंट के प्रबंधन और टीम को धन्यवाद दिया गया  जिन्होंने आयोजन स्थल उपलब्ध करवाकर उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।

 हिन्दू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाने  तथा सनातन संस्कृति, सेवा और मानव कल्याण के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया ।

Exit mobile version