Site icon Samagra Bharat News website

‘कोई स्किल सीखो’: कंगना रनौत बनाम CJP के सौरव दास की जुबानी जंग तेज

'कोई स्किल सीखो': कंगना रनौत बनाम CJP के सौरव दास की जुबानी जंग तेज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 29 जुलाई :
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत और काकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने जहां हालिया छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनकारियों की भाषा को “Generation Gutter, ugly and corrupt” बताया, वहीं सौरव दास ने पलटवार करते हुए कहा कि “Gen Z, Gen Alpha और कोई भी युवा कंगना की बातों को गंभीरता से नहीं लेता।”

कंगना ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “28 साल की उम्र में मेरे पास दो नेशनल अवार्ड थे, मैं फिल्ममेकर, आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, उद्यमी रही हूं। किसी काम-धंधे के बिना हर समय फालतू बैठा इंसान कभी नहीं समझ पाएगा कि हर उम्र में डिमांड में रहना क्या होता है।”

सौरव दास ने जवाब दिया, “उनकी खुद की पार्टी में भी लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, तो हम क्यों लें? सांसद बनने के बाद खुद उन्होंने कहा था कि यह काम बहुत आसान लगा था, लेकिन असल में यह जबरदस्त मेहनत मांगता है।”

कंगना ने हाल ही में NEET परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलनों की आलोचना करते हुए कहा था कि प्रदर्शन में अश्लील भाषा और व्यक्तिगत हमले समाज के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर छात्र आंदोलन से जुड़े वीडियो को “puke-inducing” बताया था।

CJP के नेतृत्व में हुए इन प्रदर्शनों के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

Exit mobile version