Site icon Samagra Bharat News website

सीजेपी प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर खड़गे और नड्डा में जुबानी जंग, नड्डा बोले

सीजेपी प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई, जेपी नड्डा खड़गे बहस, छात्र एक्टिविज्म गिरफ्तारी, भाजपा लोकतंत्र विवाद, पुलिस ज्यादती छात्र प्रदर्शन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 29 जुलाई :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा नेता जेपी नड्डा ने बुधवार को सीजेपी (काकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन का बचाव करते हुए कहा कि एक्टिविज्म करने वाले छात्रों को पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। नड्डा ने कहा कि वे खुद इमरजेंसी के दौरान छात्र कार्यकर्ता के रूप में दो बार क्लासरूम से गिरफ्तार हुए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को असुरक्षित बनाने और छात्र प्रदर्शनकारियों पर ‘बर्बर बल प्रयोग’ के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस पर नड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कार्रवाई जरूरी थी।

नड्डा ने कहा, “जो छात्र या कार्यकर्ता एक्टिविज्म चुनते हैं, उन्हें पुलिस कार्रवाई के लिए भी तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Exit mobile version