Site icon Samagra Bharat News website

MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय

मध्य प्रदेश के दतिया, बिहार के बांकीपुर और गुजरात के मंजलपुर में विधानसभा उपचुनाव

समग्र समाचार सेवा

भोपाल/पटना/वडोदरा, 3 अगस्त:मध्य प्रदेश के दतिया, बिहार के बांकीपुर और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। इन तीनों उपचुनावों के नतीजे भले ही राज्य सरकारों की स्थिरता पर सीधा असर न डालें, लेकिन इनकी राजनीतिक अहमियत काफी है और आगामी चुनावों के लिहाज से इन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दतिया (मध्य प्रदेश) में बीजेपी के अशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। यहां 71.44% मतदान हुआ और मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई हैं और तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

बिहार के बांकीपुर में 34.3% वोटिंग के बाद मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच AN कॉलेज, पटना के कला भवन में चल रही है। यहां जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर अपने चुनावी डेब्यू में शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय रही है क्योंकि पार्टी ने यहां लगातार जीत दर्ज की है।

गुजरात के मंजलपुर में 37.5% मतदान के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल कांग्रेस के भिखाभाई रबारी से आगे चल रहे हैं। यह उपचुनाव भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के कारण हुआ।
मतगणना के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, तीन स्तरीय सुरक्षा और केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Exit mobile version