Site icon Samagra Bharat News website

ग्लास्गो रेस्तरां पर विवाद: नैपकिन के नक्शे से पूर्वोत्तर भारत गायब

ग्लास्गो के रेस्तरां ने भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर को हटाया, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद एथलीट्स ने जताई नाराजगी

समग्र समाचार सेवा

ग्लास्गो, 3 अगस्त : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद ग्लास्गो के लोकप्रिय रेस्तरां ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया’ में भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में दिए गए भोज के दौरान विवाद खड़ा हो गया।
रेस्तरां ने जिन नैपकिन्स का इस्तेमाल किया, उन पर छपे भारत के नक्शे में पूर्वोत्तर पूरी तरह गायब था। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने इस पर तुरंत आपत्ति जताई और कहा कि भारत का हर हिस्सा, खासकर पूर्वोत्तर, उतना ही महत्वपूर्ण है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी रेस्तरां प्रबंधन से मांग की कि वे ऐसे सभी नैपकिन्स को तुरंत हटाएं और नक्शा सही करें, जिसमें भारत की पूरी क्षेत्रीय अखंडता दिखाई जाए।

यह मामला स्थानीय भारतीय समुदाय और खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रेस्तरां की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version