Site icon Samagra Bharat News website

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर हमला

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 3 अगस्त : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार शाम हुए इस घटनाक्रम में पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया था।
लेडी हार्डिंग अस्पताल में कराए गए मेडिकल जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। मेडिकल रिपोर्ट में अज्ञात नशीले पदार्थ के सेवन की बात कही गई, जिससे साफ है कि आरोपी ने शराब या अन्य कोई नशा किया था। अस्पताल सूत्रों और दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने भी मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि की है।

हमलावर की पहचान सुमित नामक युवक के रूप में हुई है, जिसे भाजपा का स्थानीय पदाधिकारी बताया जा रहा है।
इस हमले के बाद पप्पू यादव की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई, वहीं पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
फिलहाल, आरोपी युवक हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version