Site icon Samagra Bharat News website

राजा कृष्णमूर्ति ने USPS प्रमुख को हटाने की माँग की

राजा कृष्णमूर्ति ने USPS प्रमुख को हटाने की माँग की

समग्र समाचार सेवा

वाशिंगटन डीसी, 4  अगस्त : अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने यूएस पोस्टमास्टर जनरल डेविड स्टीनर को हटाने की मांग की है।
उनका आरोप है कि स्टीनर ने ट्रंप के चुनावी मेल संबंधी कार्यकारी आदेश को लागू किया, जबकि इस पर फेडरल कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
कृष्णमूर्ति ने USPS बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को पत्र लिखकर पूछा कि कोर्ट के रोक के बावजूद एजेंसी ने आदेश लागू करने की कोशिश क्यों की।
उन्होंने कहा, “USPS जैसी संस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी रहना चाहिए, लेकिन मौजूदा नेतृत्व ने इसे राजनीतिक साधन बना दिया है।”
कृष्णमूर्ति ने 13 अगस्त तक विस्तार से दस्तावेज और जानकारी मांगी है, ताकि इस मामले की जांच आगे बढ़ सके।

Exit mobile version