Site icon Samagra Bharat News website

MSME : विपक्षी हंगामे के बीच राज्यसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित

विपक्षी हंगामे के बीच राज्यसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित, मुफ्त डिजिटल रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 4 अगस्त:राज्यसभा में विपक्षी हंगामे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग के बीच MSME विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो गया।यह नया कानून MSME के लिए मुफ्त और स्वैच्छिक डिजिटल पंजीकरण का रास्ता खोलता है।
मंत्री जितन राम मांझी ने बताया कि अब सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को MSME से वस्तु व सेवा की खरीद का भुगतान TReDS प्लेटफॉर्म के जरिए करना अनिवार्य होगा, जिससे MSME सेक्टर की तरलता संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
वर्तमान में MSME सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था में 31% GDP, 36% मैन्युफैक्चरिंग और 41% निर्यात में योगदान देता है।
विपक्षी सदस्यों ने चर्चा में भाग नहीं लिया, हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

Exit mobile version