Site icon Samagra Bharat News website

यूपी विधानसभा : मानसून सत्र में अनुपूरक बजट सपा का हंगामा

यूपी विधानसभा : मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा सपा का जोरदार हंगामा

 

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 5 अगस्त :उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन योगी सरकार ने 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया।

सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर सदन के अंदर और बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर सपा के रवैये को नकारात्मक बताया और आरोप लगाया कि सपा महिला, किसान और युवाओं के हितों के खिलाफ है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक सचिन यादव को सदन में मुख्यमंत्री की तस्वीर लहराने पर पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया।
विपक्ष के हंगामे के कारण कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अनुपूरक बजट प्रदेश के बुनियादी ढांचे और विकास को गति देगा।
सत्र में विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Exit mobile version