Site icon Samagra Bharat News website

झांसी : अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद और सोनू खान की मौत

झांसी : अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद और सोनू खान की मौत

समग्र समाचार सेवा

झांसी, 6 अगस्त :उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भयानक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू खान की मौत हो गई।

हादसे में कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, इसी दौरान पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।
दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
अतीक अहमद परिवार में यह एक और बड़ा घटनाक्रम है, जहां पहले से कई सदस्य जेल में हैं और 2023 में अतीक और अशरफ की हत्या भी हो चुकी है।

Exit mobile version