Site icon Samagra Bharat News website

मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल : नोएडा की खुशबू वर्मा खुराना

मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल : नोएडा की खुशबू वर्मा खुराना

समग्र समाचार सेवा 

नोएडा, 6 अगस्त :नोएडा की लोटस एस्पासिया सोसायटी निवासी खुशबू वर्मा खुराना ने मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

खुशबू एक सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, समर्पित मां और प्रसिद्ध लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पहचान है।
वह ‘सखा एक पहल’ संस्था की ब्रांड एंबेसडर भी हैं और मानव कल्याण, महिला सशक्तिकरण, पशु संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहती हैं।
उनकी सफलता यह दर्शाती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार, तो कोई भी सपना असंभव नहीं।
खुशबू की उपलब्धि नोएडा ही नहीं, पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है और महिलाओं के लिए नई प्रेरणा बन गई है।

Exit mobile version