Site icon Samagra Bharat News website

राहुल गांधी संपत्ति केस: CBI ने याचिकाकर्ता बुलाया

CBI ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिकाकर्ता को पूछताछ के लिए बुलाया

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 7 अगस्त :कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने शिकायतकर्ता विग्नेश शिशिर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई, ईडी समेत कई केंद्रीय विभागों को आठ हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।
शिशिर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपनी घोषित आय से अधिक संपत्ति एकत्र की है और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीबीआई अब इस मामले में विस्तृत पूछताछ कर रही है और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी।
मामला अदालत में लंबित है और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार होगी।

Exit mobile version