Site icon Samagra Bharat News website

थाईलैंड स्कूल फायरिंग: छात्र की गोलीबारी में 7 की मौत, कई घायल

थाईलैंड स्कूल फायरिंग: छात्र की गोलीबारी में 7 की मौत कई घायल

समग्र समाचार सेवा

बैंकॉक, 7 अगस्त :थाईलैंड के नोंथबुरी प्रांत के देबसिरिन स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और छात्रों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, हमलावर खुद स्कूल का एक छात्र था, जिसने वारदात के बाद खुद की भी जान ले ली।
फायरिंग के तुरंत बाद राहत दल ने स्कूल परिसर से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस घटना ने देशभर में शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर नए सिरे से चिंता खड़ी कर दी है।
फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।

Exit mobile version