Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु स्पीकर के एंटी-अबॉर्शन मार्च में शामिल होने पर विवाद

तमिलनाडु स्पीकर के एंटी-अबॉर्शन मार्च में शामिल होने पर विवाद

समग्र समाचार सेवा 

चेन्नई, 11 अगस्त :तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष JCD प्रभाकर द्वारा चेन्नई में आयोजित एंटी-अबॉर्शन रैली में भाग लेने और गर्भाधान से जीवन शुरू होने संबंधी बयान देने पर विवाद खड़ा हो गया है। रैली में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां MTP एक्ट और गर्भपात अधिकारों का विरोध हुआ। महिला अधिकार समूहों और विपक्षी नेताओं ने इसे महिला अधिकारों के खिलाफ बताया और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित गर्भपात के अधिकार की याद दिलाई।महिला कार्यकर्ता शालिन मारिया लॉरेंस ने पूछा—”क्या मुख्यमंत्री भी इस विचार से सहमत हैं?” बीजेपी नेता ने भी कहा—”स्पीकर का यह कदम महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।” राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा—”गर्भपात पर कानून स्पष्ट है, और स्पीकर के विचार व्यक्तिगत हैं।” इस विवाद ने राज्य में प्रजनन अधिकारों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस को तेज कर दिया है।

Exit mobile version