Site icon Samagra Bharat News website

UGC NET जून 2026 आंसर-की इस सप्ताह, NTA ने दी आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी

UGC NET जून 2026 आंसर-की इस सप्ताह, NTA ने दी आपत्ति प्रक्रिया की जानकारी

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 11 अगस्त : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रही है। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी भी तरह की असहमति होने पर प्रति प्रश्न ₹200 शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। सिर्फ समय सीमा के भीतर दर्ज की गई, उचित दस्तावेजी समर्थन वाली आपत्तियां ही जाँच  के लिए मानी जाएंगी । NTA के अनुसार, सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञ करेंगे, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और अंतिम रिजल्ट जारी होंगे।

UGC NET पात्रता में जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी दाखिले के लिए अलग-अलग मानदंड होंगे—JRF के लिए दोनों पेपर में संयुक्त उच्च प्रदर्शन जरूरी है।
NTA ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम के बाद किसी भी प्रकार के री-एवैल्यूएशन या री-चेकिंग का विकल्प नहीं है।
परीक्षा 22 से 30 जून और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए।
कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर समय पर उत्तर कुंजी जारी करने और पारदर्शिता की मांग की है, ताकि वे अपने स्कोर का अनुमान लगाकर आगे की योजना बना सकें।
NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Exit mobile version