Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अडानी पर सभी आपराधिक आरोप खारिज किए

अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अडानी पर सभी आपराधिक आरोप खारिज किए

समग्र समाचार सेवा |

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 11 अगस्त : अमेरिका की एक संघीय जिला अदालत ने गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और पूर्व CEO विनीट जैन के खिलाफ रिश्वत, धोखाधड़ी और साजिश के आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से ‘विद प्रेजुडिस’ खारिज कर दिया है।

यह मामला नवंबर 2024 से चल रहा था, जिसमें 250 मिलियन डॉलर की कथित रिश्वत देकर भारतीय अधिकारियों से बड़े सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने, साथ ही US बाजार में 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाने के दौरान निवेशकों को गुमराह करने के आरोप लगे थे।
अडानी ग्रुप और सभी अभियुक्तों ने इन आरोपों को शुरू से ही निराधार बताया था। SEC के अलग सिविल मुकदमे में गौतम अडानी बिना किसी आरोप को माने 6 मिलियन डॉलर की सिविल पेनल्टी देने पर सहमत हुए।
न्याय विभाग ने कोर्ट में कहा कि आगे अभियोजन न तो न्यायिक हित में है, न ही पर्याप्त क्षेत्राधिकार या साक्ष्य हैं। कोर्ट ने स्वीकार किया कि अडानी के अमेरिका में निवेश के वादे का निर्णय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Exit mobile version