Site icon Samagra Bharat News website

राहुल केस के याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर को जान का खतरा, जेड सिक्योरिटी की माँग

राहुल केस के याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर को जान का खतरा, जेड सिक्योरिटी की माँग
  • राहुल गांधी के खिलाफ केस लड़ने वाले एस विग्नेश शिशिर ने जान का खतरा बताते हुए जेड सिक्योरिटी की मांग की।
  • गृह मंत्रालय ने यूपी, केरल, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा का आकलन कर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।
  • शिशिर ने चार महीनों में पांच ई-मेल भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।
  • केंद्र ने सुरक्षा खतरे की गंभीरता के आधार पर फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा; फिलहाल जेड कैटेगरी अपग्रेड पर स्पष्टता नहीं।

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 13 अगस्त :कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालतों में कई महत्वपूर्ण केस लड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से जेड सिक्योरिटी की मांग की है। गृह मंत्रालय ने यूपी, केरल, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा का आकलन करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय की ओर से 8 मई, 2026 को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया कि शिशिर द्वारा चार महीनों में भेजे गए पांच ई-मेल के आधार पर उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई है। हालाँकि, मंत्रालय ने जेड सिक्योरिटी अपग्रेड पर कोई स्पष्ट राय नहीं दी है और यह जिम्मेदारी राज्य प्रशासन पर छोड़ी है कि वे खतरे के स्तर के अनुसार उचित फैसला लें।

36 वर्षीय एस विग्नेश शिशिर कर्नाटक के रहने वाले हैं, जो राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में याचिकाकर्ता हैं। विग्नेश शिशिर की मांग और गृह मंत्रालय की चिट्ठी के बाद उनके सुरक्षा इंतजामों पर राज्य सरकारें विचार कर रही हैं।

Exit mobile version