Site icon Samagra Bharat News website

Blinkit, Zepto, Instamart ,14 लाइसेंस निलंबित महाराष्ट्र FDA एक्शन

Blinkit, Zepto, Instamart ,14 लाइसेंस निलंबित महाराष्ट्र FDA एक्शन

समग्र समाचार सेवा | मुंबई, 15 अगस्त

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने राज्यभर में तेज कार्रवाई करते हुए Blinkit, Zepto, Instamart सहित कई क्विक-कॉमर्स व फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 13 अगस्त को की गई 86 प्रतिष्ठानों की जांच में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट, कीट/कॉकरोच की मौजूदगी, खराब टेम्परेचर कंट्रोल, अस्वच्छ स्टोरेज, वेस्ट डिस्पोजल की कमी और पर्सनल हाइजीन में गंभीर लापरवाही सामने आई।

FDA ने तुरंत प्रभाव से 14 फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए, जिनमें 5-5 Blinkit और Zepto के, 2 Instamart के, और 1-1 Bhagwati Store व Swinsta ENT Pvt Ltd के लाइसेंस शामिल हैं। कई अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस, सीजर और एफआईआर की कार्रवाई की गई है।

महाराष्ट्र FDA ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे तय हाइजीन व स्टोरेज मानकों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा लाइसेंस रद्द करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विभाग का साफ संदेश—खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!

Exit mobile version