Site icon Samagra Bharat News website

हेमांग जोशी बने BJYM के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी सूर्या की जगह

हेमांग जोशी बने BJYM के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेजस्वी सूर्या की जगह

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 18 अगस्त : देश भर में जेनरेशन Z की आवाज़ और युवा आंदोलनों के बीच बीजेपी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह लेंगे।

हेमांग जोशी का जन्म 1991 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ। वे 2008 से 2021 तक महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से जुड़े रहे, जहां उन्होंने फिज़ियोथेरेपी की पढ़ाई की। 2022 में वडोदरा नगर निगम के स्कूल समिति के उपाध्यक्ष बनने के बाद, उन्होंने पार्टी में तेज़ी से तरक्की की। 2024 में वडोदरा से सांसद बनने के बाद, उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियां दी गईं, जिनमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए गुजरात डेलीगेशन में शामिल होना और 2025 में गुजरात BJYM के अध्यक्ष के रूप में चयन प्रमुख है।

जोशी की पहचान एक सॉफ्ट-स्पोकन, टेक-सेवी और विवाद-मुक्त युवा नेता के रूप में है। उन्होंने वडोदरा में “डिजिटल एमपी ऑफिस” जैसी पहल से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया। वे गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में माहिर हैं, जिससे वे देश के अलग-अलग हिस्सों के युवाओं से सीधे संवाद कर सकते हैं।

बीजेपी के इस फैसले से पार्टी के युवा कनेक्ट को मज़बूती मिलने की उम्मीद है। हेमांग जोशी अब पार्टी के युवा आधार को मजबूत करने और जेनरेशन Z की आकांक्षाओं को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Exit mobile version