Site icon Samagra Bharat News website

ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 14 राज्यों में 200 से ज्यादा गिरफ्तार

ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त 14 राज्यों में 200 से ज्यादा गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 18 अगस्त :स्वतंत्रता दिवस से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी का ऐलान करते हुए ISI समर्थित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के भंडाफोड़ की जानकारी दी। इस अभियान में 14 राज्यों से 200 से अधिक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। नेटवर्क के सदस्यों के खिलाफ 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें कई टारगेटेड किलिंग और बम धमाकों की साजिश का खुलासा हुआ है।

12 अगस्त को देशभर में हुई छापेमारी में यूपी से 62, हरियाणा से 52, दिल्ली से 51, पंजाब से 44, राजस्थान से 15, महाराष्ट्र से 8, उत्तराखंड से 5, कर्नाटक, गुजरात, बिहार से 3-3, तेलंगाना, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और केरल से 2-2 लोग हिरासत में लिए गए। दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR दर्ज की गई हैं।

जांच में सामने आया है कि नेटवर्क स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। बरामद सामग्री में IED, पाकिस्तानी ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस, जासूसी के लिए CCTV कैमरे शामिल हैं। गिरफ्तारियों से नेटवर्क के सीमा-पार कनेक्शन की पुष्टि होती है।

अमित शाह ने इसे मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ISI फंडेड इस नेटवर्क ने कई राज्यों में पुलिस, रक्षा और धार्मिक ठिकानों की रेकी कराई और अपने स्थानीय सहयोगियों को पैसे देकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश की थी।

सुरक्षा एजेंसियां अब भी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही हैं और देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version