समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 03मई।कर्नाटक में राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस महीने की 10 तारीख को विधानसभा के लिए मतदान में अब सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियों-भाजपा, कांग्रेस और जनता दल- ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं और इन सभी दलों के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड़ जिले के मुंदाबिद्री में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक को देश में नम्बर एक राज्य बनाने के प्रयास कर रही है जबकि कांग्रेस इसे अपनी पार्टी के लिए एटीएम के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की समूची राजनीति फूट डालो और राज करो पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में हिंसा भड़काने और कानून व्यवस्था में रूकावट डालने के लिए जानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में शांति और विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को वोट दें। कर्नाटक में पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनका वोट राज्य का भविष्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण है। इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज बीदर में चुनाव सभा को संबोधित किया। वे गुलबर्ग जिले में एक अन्य चुनाव सभा को भी संबोधित करेंगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर, राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
