समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 मई। आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में लगातार बारिश होने से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। यह मैच आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फिर खेला जाएगा। कल रात करीब 11 बजे फाइनल मैच अगले दिन रिजर्व समय में खेले जाने की घोषणा की गई। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब फाइनल मैच रिजर्व दिन के लिए टाल दिया गया। अहमदाबाद में लगातार बारिश होने से चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच शुरू होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम अगर फाइनल मैच जीतती है तो यह उसका पांचवा आईपीएल खिताब होगा। दूसरी तरफ, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस अपना खिताब बचाए रखने के लिए मुकाबला करेगी। कल के लिए खरीदे गए टिकट आज के मैच के लिए भी मान्य होंगे।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
