समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7जून।बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक की अगुवाई में प्रदर्शनकारी पहलवान बातचीत के लिए केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। ठाकुर ने पहलवानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए बुलाया था। ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर विचार विमर्श करना चाहती है। ये पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कुछ महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी कुछ दिनों पहले प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की थी।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
